भूपेन्द्रसिंह नायक, पिटोल रविवार तड़के 3 बजे अहमदाबाद बैतूल नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक कुंदनपुर निवासी राजेंद्र सिंह पिता महेंद्र सिंह खराड़ी उम्र 37 वर्ष की बाइक को अज्ञात वाहन चालक ने रौंद डाला, इस हादसे में युवक शरीर भी क्षत.विक्षत हो गया। पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कोली के अनुसार आज सुबह 3 बजे बावड़ी फाटे पर यह घटना घटित हुई। घटनास्थल पर जैसे ही पुलिस चौकी पर सूचना मिली वैसे ही मौके पर पिटोल पुलिस चौकी प्रभारी सहित एएसआई सुरेश सेन, आरक्षक सुरेश बघेल, प्रधान आरक्षक मदनसिंह, आरक्षक लोकेंद्र सिंह नायक आदि पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त करना चाही परंतु कोई सफलता हासिल नहीं है। क्योंकि गाड़ी दोपहिया वाहन नया होने से उस पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। इस कारण उसके चेचिस नंबर को ट्रेस कर उसके परिवार जनों को सूचना दी गई। मृतक की मां ने बताया कि यह शाम को 7 बजे घर से बाजार जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था और रात्रि 3 बजे इसकी मृत्यु की सूचना परिवार को मिली। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और उसकी विवेचना चालू है युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल झाबुआ भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिजनों के सुपूर्द कर दिया। Post navigation केंद्र में भाजपा सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क एवं फल खाद्य विभाग के अधिकारियों ने किराना एवं होटल व्यवसायियों के जांच के सैंपल लिए