भूपेंद्र सिंह नायक @पिटोल 26 मई 2014 को पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा के सहयोगी दलों के साथ एनडीए की सरकार बनी थी। 26 मई 2021 को दूसरे कार्यकाल भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूर्ण हो गए। उसी के तहत 26 मई से सेवा सप्ताह के रूप में भाजपा द्वारा मनाया जा रहा है देश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित मोदी सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर आज सेवा ही संगठन के अंतर्गत, पिटोल भाजपा ने पिटोल भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा जरुरतमंद लोगो को मास्क वितरण और स्वास्थ्य केन्द्र पर फलो का वितरण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता भानु भूरिया, महेंद्रसिंह ठाकुर,बलवंत मेडा,सुमेरसिंह बबेरिया,प्रतीक शाह युवा मोर्चा के अतुल चौहान,संदीप शर्मा,दशरथ नायक,उमेद नायक,भव्य नागर,अंश पंचाल,दिव्यांक पंचाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे । Post navigation 18+के युवाओं ने उत्साहपूर्वक लगवाया वैक्सीनेशन अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत