भूपेंद्र सिंह, नायक बेतूल-अहमदाबाद नेशनल हाइ-वे पर रात्रि में 1 बजे के आसपास मोदी घाट रोड पर गुजरते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय रोड पर मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी प्रभारी हीरु सिंह रावत अपने स्टाफ के साथ मौके पर मोद नदी घाट पर पहुंचे और बीच रोड से मृत नीलगाय को रोड के एक तरफ हटाया कर, जिससे कि अन्य छोटे वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हो और फिर चौकी प्रभारी ने रात को ही वन विभाग को सूचना दी जिससे वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा सुबह अपने वरिष्ठ अधिकारी रेंजर पियूष प्रसाद चौधरी, एसडीओ प्रदीप कुमार काछवा के निर्देशानुसार पशु चिकित्सक मेडा द्वारा पोस्टमार्टम कराकर नीलगाय को पांच नाका का वन क्षेत्र में जमीन में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया जिसमें बापू सिंह बिलवाल डिप्टी रेंजर जोरावर सिंह नायक आदि लोगों ने की भूमिका रही। Post navigation बड़ी खबर: मोरडुंडीया चौकी प्रभारी पर हमला, घायलावस्था में जिला अस्पताल रेफर पुलिस चौकी परिसर में किया पौधारोपण