मयंक गोयल@ राणापुर राणापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मोरडुंडीया पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई गोविंद भामदरे पर चुई गांव में जानलेवा हमला हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन ने अंतरराज्यीय बसों का संचालन बन्द किया हुआ है और गोविंद भामदरे अंतरराज्यीय बस को रोकने गए थे जो कि अवैध रूप से संचालित की जा रही थी लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद बस संचालक समर्थकों ने गोविंद भामदरे पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई है उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। एसपी आशुतोष गुप्ता ने झाबुआ Live को घटना की पुष्टि करते हुआ बताया कि इसे गोविंद भामदरे की हालत ठीक है, उन्होंने घायल भामदरे से बात भी की है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। Post navigation गरीब आदिवासी किसान का बेटा ” स्टेट टापर सूची ” मे 6 वे स्थान पर; नतीजों से दिया बडा संदेश अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय मृत