भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल जिले के नवागत पुलिस कप्तान आशुतोष गुप्ता के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना एवं पुलिस चौकी परिसर में पौधारोपण किया गया, जिसके आज सुबह 8:30 बजे पिटोल चौकी परिसर में नवागत चौकी प्रभारी हीरू सिंह रावत के साथ समस्त पुलिसकर्मियों ने 15 पौधों का पौधारोपण किया गया जिसमें शीशम नीम गुलमोहर फूल फलदार पौधे थे इस अवसर पर पिटोल से सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक सिंह चौहान ने भी ट्री गार्ड के साथऐक पौधा लगाया श्री हरनाथ सिंह चौहान ने बताया कि मुझे स्मृति में रहेगा कि मेरी सेवानिवृत्ति के पश्चात पिटोल चौकी पर पौधा बड़ा होकर दूसरों को छांव प्रदान करेगा वृक्षारोपण के इस अवसर पर पिटोल चौकी पर पदस्थ एसआई चंदरमल सोलंकी प्रधान आरक्षक दिनेश वर्मा आरक्षक सुरेश बघेल आरक्षक अनिल मोबाइल आरक्षक अशरफ खान आरक्षक अंतिम आरक्षक संजय डावर आरक्षक अन सिंह भूरिया सभी लोगों ने चौकी परिसर में पौधरोपण किया एवं समस्त पौधों को पानी देकर सुरक्षा कर इनको जीवित रखने का संकल्प लिया Post navigation अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय मृत पुलिस चौकी परिसर पर किया पौधा रोपण