अलीराजपुर लाईव के लिये बरझर से इरशाद खान की रिपोटॅ

बरझर मे व्यापारी हाकिम अली लाला के यहा मंगलवार दोपहर कपास गोदाम मे सार्ट सर्किट से लगी आग को ग्रामीणो की मदद से बुझाई भी गई थी। उसी का फायदा उठाकर अज्ञात बदमासो के द्वारा बुधवार सुबह 4:51 बजे व्यापारी हकिम अली के यहा कपास मे आग लगाने की कोशिश की बदमासो द्वारा बड़ी चालाकी से पहले घर के बाहर के सीसी टीवी कैमरा की केबल काटी गई । उसके बाद डिजल मे कागज पुस्टा भीगा कर कपाह गोदाम मे आगे दरवाजे के नीचे से आग लगाई पर लोहे का दरवाज़ा होने से आग कपास तक नहीं पहूच पाई । अन्यथा एक बार ओर बडा हादसा हो सकता था । व्यापारी हकीम लाला ने पुलिस मे अज्ञात बदमाश खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *