अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी-राज की रिपोर्ट- नगर के वीटी रोड निवासी ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ और सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर राजवाड़ा भक्त मंडल के प्रमुख सदस्य व सेवक डॉ. हरेकृष्ण शर्मा के पुत्र डॉ. धर्मेद्र शर्मा का इंदौर से अलीराजपुर आते वक्त 25 जनवरी गुरुवार तडक़े 2.30 बजे के करीब नानपुर टोल के समीप कार दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा क्षेत्र में सहज, सरल स्वभाव के लिए तथा संगीत भजन के लिए लोकप्रिय थे। उनके निधन से समाज में शोक की लहर है। Post navigation अज्ञात बदमाश ने की कपास मे आग अगाने की कोशिश दो लुटेरों ने युवक से की दिन दहाड़े लूट