झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी की रिपोर्ट- पेटलावाद नगर की समस्त प्राइवेट स्कूल संस्थाओं ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बंद का समर्थन किया है और साथ ही कल पूरे नगर के साथ अपनी समस्त स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। उक्त संस्थाओं से अखंड हिन्दू सेना इंदौर संभाग उपाअध्यक्ष कुंवर महेंद्र सिंह सोलंकी, करणी सेना नगर अध्यक्ष सूरज सिंह पंवार, भूपेंद्र सिंह सिसौदिया रायपुरिया, अमरजीत सिंह राठौर रायपुरिया, हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष दीपक काग, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नाना भाई राठौड़ सहित अन्य हिन्दू संगठन के लोगो ने अपील की व बंद में सहयोग की बात कही। Post navigation पद्मावत को लेकर हिंद रक्षक ने सौंपा ज्ञापन अज्ञात बदमाश ने की कपास मे आग अगाने की कोशिश