सुनील खेड़े@जोबट ग्राम पहाड़वा में एक अज्ञात जंगली जानवर के द्वारा बीती रात को एक 45 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर उसे घटनास्थल पर ही मार दिया है, उसके शव को सुबह लोगों ने देखा है। जोबट के पास ग्राम पहाड़वा में कनासिया फलिया के रहने वाले सुमरिया पिता हर सिंह 45 वर्ष जो कि पास के ग्राम देवलई में मेहमान गया था और वह रात को ही वापस घर आ रहा था और जंगल में बीती रात को अज्ञात जंगली जानवर ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे घटनास्थल पर मुख्य मार्ग पर मार दिया और उसके गले में बुरी तरह से नोच दिया है। संभवना यह जताया जा रही है कि उस पर किसी बड़ा जंगली जानवर ने हमला किया और उसका गला दबाकर उसका ब्लड चूस लिया है। मौके पर वन विभाग और पुलिस पहुंची और मामले को लेकर गंभीर जांच अभियान शुरू किया है। ग्रामीणों की सुनी तो ग्रामीणों का कहना है कि शेर जैसा जानवर ने जानलेवा हमला करने की आशंका जताई जा रहे हैं। इस क्षेत्र में तेंदुए की चहल पहल बताई जा रही है लेकिन अभी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई वन विभाग और पुलिस के साथ ही अन्य टीम जांच कर रही। Post navigation जोबट के समीप बदमाशों ने दिया लूट की वारदात; 1 महिला की मौत .. पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट के आरोपी गिरफ्तार