सुनील खेड़े@जोबट जानकारी अनुसार जोबट-बोरी रोड के बीच ग्राम डेकाकुण्ड( जोबट थाना अंतर्गत) में बलेड़ी निवासी दंपति को लूट के इरादे से कुछ बदमासो ने रोककर मारपीट की । जिसमे सुशीला पति तागड़िया उम्र 32 वर्ष गंभीर घायल हो गई थी । पति द्वारा मदद बुलाकर घायल महिला को जोबट समुदायिक स्वस्थ केंद्र लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया था । जानकारी मिली है कि महिला की रास्ते मे मौत हो चुकी है। आपको बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व अलीराजपुर कोतवाली में पदस्थ एस.आई कन्हैया लाल सिसोदिया को उसकी पत्नी के साथ इसी स्थान पर लूट के इरादे से रोका था और पुलिस वाले से आरोपी पिस्टल छीनकर भागने में सफल हो गए थे। वही 4 वर्ष पूर्व बोरी थाने पर पदस्थ प्रधान आरक्षक अरविंद सेन की भी इसी जगह पर सर को पत्थरो से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। Post navigation घर मे अकेली पाकर 5 वी की छात्रा से 5 महीने पहले किशोर ने किया दुष्कर्म , गर्भवती छात्रा ने दर्ज करवाई FIR अज्ञात जंगली जानवर के हमले से एक व्यक्ति की मौत