सुनील खेड़े, जोबट पिछले दिनों जोबट थाना अंतर्गत बलेड़ी और बोरी के बीच लूट के साथ एक महिला की हत्या हो गई थी जिसके चलते पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। जोबट पुलिस द्वारा लगातार प्रयास करने के बाद आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की अलीराजपुर एसपी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि मामला बहुत संवेदनशील था इसलिए हमारे द्वारा थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक दिनेश सोलंकी, थाना प्रभारी बोरी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर, व थाना प्रभारी आम्बुआ उप निरीक्षक दिलीप चंदेल के अधीन तीन टीमों का गठन की गई थी। टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने मैं सफलता हासिल की। मीडिया के माध्यम से जनता का विश्वास दिलाया कि एएसआई कन्हैया लाल सिसोदिया के साथ जो लूट हुई थी उसमें भी बहुत जल्द सफलता हसील करेंगे। साथ ही बोरी और थापली के बीच में एक पुलिस चौकी का निर्माण करेंगे जिससे उस क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को 10,000 के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई। Post navigation अज्ञात जंगली जानवर के हमले से एक व्यक्ति की मौत जिला प्रेस क्लब की सहमति से राजेश जैन प्रेस क्लब जोबट अध्यक्ष मनोनीत