राज सरतलिया, पारा समीपस्थ ग्राम उकाला में शनिवार की दोपहर को एक नवविवाहिता द्वारा कीटनाशक दवाई पीने कि घटना के तिन दिन बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रीना पति सुरेश वास्केला 20 वर्ष निवासी ग्राम बेहडीया थाना बोरी अपने पति के साथ अपने पिता के पास ग्राम उकाला त्योहार मनाने के लिए आई थी। गुरुवार को वापस अपने पति के साथ अपने घर जाने के लिए निकली रास्ते मे कुछ दुर निकल ने पर रीना ने अपने पति से कहा कि वो पिता के घर अपना सामान का झोला भूल आई है जिसे लाने के लिए वह अपने पिता के घर वापस आई व घर पर रखी खेत मे छिडक़ने की कीटनाशक मोनोस्टार नामक दवाई पी ली। घर मौजूद परिजन तत्काल उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारा ले गए। वहां कुछ उपचार के पश्चात हालत मे सुधार देखते हुए उसको सरदारपुर स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां शनिवार रीना का मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रमेश कोली ने उक्त घटना की जानकारी एसडीओपी झाबुआ सीएफएल अधिकारी व तहसीलदार झाबुआ को दी, सभी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की जानकारी लेकर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारा भिजवया जहां पीएम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दी। पुलिस चौकी पारा ने धारा 174 में मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना मे लेकर फाइल एसडीओपी झाबुआ को सौंप दी। आगे की जांच एसडीओपी स्वयं करेगे। रीना के परिजनों ने बताया कि रीना का विवाह हुए करीब चार माह हुए है व पति-पत्नी में किसी प्रकार का कोई विवाद नही था। Post navigation 11 केवी लाइन गिरने से गौवंश की मौत महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती के सानिध्य में नर्मदा का जल लेने कोटेश्वर जाएगी कावड़ यात्री