राज सरतलिया, पारा धर्म रक्षक समिति द्वारा समीपस्थ ग्राम बलोला बडी के अखंडेश्वर महादेव मंदिर से कावड़ यात्रा निकाली जाएगी जो की कोटेश्वर पहुंचेगी। उक्त कावड यात्रा की जानकारी देते हुए धर्म रक्षक प्रमुख वालसिंह मसानिया ने बताया कि आज श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बलोला बडी के अख्ंाडेश्वर महादेव मंदिर से लगभग 100 से भी ज्यादा बाइक वाहन से कावड यात्रा महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती के सानिध्य मे प्रात: 8 बजे निकाली जाएगी, जो कि कोटेश्वर पहुंचकर मां नर्मदा का जल लेकर शाम को पुन: बलोला पहुंचेगी जहां नर्मदा से लाए गए जल से अखंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर संपूर्ण कावड यात्रा में स्वामीजी उपस्थित रहेंगे। धर्मरक्षक ने क्षेत्र की धर्म प्रेमा जनता के अपील की कि अधिक से अधिक संख्या मे मोटर सायकल कावड यात्रा में पहुंचकर धर्म का लाभ ले। Post navigation अज्ञात कारणों के चलते नवविवाहिता ने कीटनाशक दवाई की आत्महत्या छह साल पहले ” GPS प्रणाली लगाने के आदेश हुऐ थे ; अनाज ढोने वाले वाहनों मे अफसर नही लगवा पाये ” GPS सिस्टम “