राज सरतलिया, पारा समीपस्थ ग्राम पंचायत रातीमाली में आज रविवार की सुबह करिब साढे नो बजे के लगभग बोरीरोड स्थित पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के पॉवर ग्रिड के पीछे 11 केव्ही लाइन के अचानक गिर जाने से एक गौवंश की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह बोरी रोड स्थित पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड के पॉवर ग्रिड के पीछे ग्राम रातीमाली में ग्रिड से नरवाली जा रही 11 केव्ही लाइन भुरसिंह पिता थावरिया सिगंाड निवासी रातीमाली पारा के घर आंगन मे बंधे गौवंश बेल के उपर अचानक गिर जाने एक बैल की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही एक बैल घायल हो गया व बारिश में जमीन गीली होने कारण जमीन पर करंट फेलने से कुछ दूरी बंधे अन्य मवेशी बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। बैल के मालिक ने इस बाबत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, यहां पर निवासरत रहवासियों ने बताया कि उनके घरों के ऊपर से उक्त 11 केव्ही विद्युत लाइन निकल रही है, जिसके तार बहुत ही कमजोर किस्म के है आए दिन यह लाइने गिरती रहती है, जिससे किसी भी प्रकार की दुघर्टना का भय हमेशा बना रहता है। आज भी लाइन गिरी तब सभी बच्चे अपने अपने घरों में थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। रहवासियों मांग की है कि उक्त 11 केव्ही लाइन का स्थान परिवर्तित कि जाए ताकि आगे से कोई बडी दुर्घटना न हो। Post navigation हजारों की संख्या में उपस्थित होकर आस्था की इबारत लिखी बाल कावडिय़ों ने अज्ञात कारणों के चलते नवविवाहिता ने कीटनाशक दवाई की आत्महत्या