मुकेश परमार @ क्राइम रिपोर्टर मंगलवार रात अलीराजपुर जिले के सोंडवा थानाक्षेत्र के बडी वैगलगांव मे गुस्से मे आकर बडे भाई ने छोटे भाई की धारधार हथियार से बड़ी की निर्मलता से हत्या कर दी.. सोंडवा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के उपला फलिया मे गिलिया पिता इंदरसिंह किराड ने अपने छोटे भाई रूमालिया पिता इंदरसिंह (28 ) साल को धारदार हथियार से हमलाकर मार डाला.. प्रारंभिक पडताल मे पता चला है कि मृतक अक्सर शराब पीकर अपने बड़े भाई के साथ विवाद करता था गाली गलौज करता था जिसको लेकर वह परेशान था लेकिन कल रात को जब शराब पीकर छोटे भाई ने गाली गलौज की तो उसका धैर्य जवाब दे गया और उसने धारदार हथियार से अपने छोटे भाई की हत्या कर दी पुलिस ने इस मामले में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है .. सोंडवा टीआई शेरसिंह बघेल ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। Post navigation थाने में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद; नपे हेडकांस्टेबल; SP ने किया लाईन अटैच; जांच के आदेश ..तो इस साल होंगे नप चुनाव; चर्चाओं का दौर शुरू, दावेदारों ने शुरू की तैयारी