फ़िरोज खान@ आलीराजपुर Live आलीराजपुर एसपी विजय भागवानी ने जिले के नानपुर थाने के हेडकांस्टेबल सुरेंद्र (सुरेश) को लाईन अटैच करने के आदेश दिए है। साथ ही पूरे मामले की जांच जोबट की एसडीओपी दिलीप बिलवाल को सौपी गई है। गौरतलब है कि आज झाबुआ आलीराजपुर Live के सहयोगी चैनल cb Live पर दोपहर में नानपुर थाने में रिश्वत मामले का विस्तृत खुलासा किया गया था। उक्त खबर को संज्ञान में लेते हुए एसपी विजय भागवानी ने हेडकांस्टेबल को लाईन अटैच कर दिया। आलीराजपुर Live को बातचीत में एसपी विजय भागवानी ने कहा कि वीडियो देखने के बाद हेडकांस्टेबल को मेरे द्वारा लाईन अटैच किया साथ ही मामले की जांच एसडीओपी जोबट को सौंपी गई है। अगर इस मामले में हेडकांस्टेबल के अतिरिक्त अन्य कोई भी पुलिसकर्मियों दोषी पाया जाता है तो उसे भी दण्डित किया जाएगा। Post navigation झाबुआ Live: प्रभारी मंत्री का प्रथम आगमन ओर उससे जुडी राजनीतिक हलचल जानिए… अक्सर शराब पीकर छोटा भाई करता था गाली गलौज , कल गुस्से मे बडे भाई ने यह कांड कर डाला