झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- गुरुवार शाम 4.20 बजे शहर के शहर के श्रद्धांजलि चौक पर जमुतिया बहादुर खडिय़ा निवासी कोटनई अपनी मां के साथ बस स्टैंड जा रहे थे तभी उसकी मांग सामान खरीदने बीच में रुक गई और युवक को अकेला पाकर एक अंजान व्यक्ति आया और बोला कि मुझे बामनिया जाना है, रास्ता दिखा तो युवक जमुतिया अंजान व्यक्ति को रास्ता दिखाने थोड़ा गया कि उस अंजान व्यक्ति ने युवक जमुतिया को नोट की गड्डी बताई और कहा कि तुम्हारा हाथ का चांदी का कड़ा मुझे दे दो। गड्डिया देकर युवक ने 500 ग्राम चांदी का कड़ा दे दिया और बदमाश उसे लेकर रफुचक्कर हो गया। जब नोट की गड्डी को युवक ने चेक किया तो पाया कि अंदर कागज के टुकड़े भरे हैं। युवक जमुतिया ने अपने को ठगा पाया और रोने लगा। तभी भीड़ एकत्रित हो गई। Post navigation जिम्मेदारों के उदासीन रवैये से क्षेत्र में वर्षों से अधूरा पड़ा मुक्तिधाम का निर्माण पेटलावद जिले की सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा सीट ; कांग्रेस में उभरे इतने दावेदार ; बदलाव लाने के लिऐ चाहते है टिकट