मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ तथा समीप ग्राम बोरझाड़ में संचालित आदिम जाति सहकारी संस्था के संस्था स्तर के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण संस्थाओं के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।

         हमारे संवाददाता को सहकारी संस्था कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र वाणी ने बताया कि संस्था स्तर के कर्मचारी जिन्हें आदिम जाति सहकारी संस्था समिति (बोर्ड) द्वारा नियुक्त किया गया है ऐसे कर्मचारियों की विभिन्न मांग कई बार मांग करने के बावजूद नहीं मानी जाने पर मजबूर होकर विभिन्न मांगों को लेकर उन्होंने संस्था प्रबंधकों को सूचना पत्र देकर हड़ताल का रास्ता पकड़ा सभी कर्मचारी जिला मुख्यालय पर धरना दे रहे हैं। हमारे प्रतिनिधि द्वारा आम्बुआ सहकारी संस्था तथा बोरझाड़ सहकारी संस्था के प्रबंधकों क्रमशः डी.एस भयडिया एवं महेंद्र सिंह राठौर से जब चर्चा की तो उन्होंने कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की बात कही उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण पानी पिलाने वाला तक कोई नहीं है संस्था के विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे हैं जिस कारण वितरण व्यवस्था भी ठप्प है कृषकों के कई कार्य नहीं हो पा रहे हैं जिससे परेशानी हो रही है दोनों संस्थाओं के लगभग 15 कर्मचारी हड़ताल पर बताऐ जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *