झाबुआ। विधानसभा चुनाव के चलते मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन जागरूकता अभियान चला रहा है। कहीं जागरूकता रैली निकाली जा रही है तो कहीं रंगोली बनाकर मतदान का संदेश दिया जा रहा है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/11/VID-20231110-WA0016.mp4 इसी कड़ी में धनतेरस के दिन झाबुआ विकास खंड के ग्राम गडवाड़ा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दीपक जलाकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ रेखा राठौर एवं जिला प्रबन्धक कृष्णा रावत भी मौजूद रही। उन्होंने सभी से मतदान अवश्य करने का आह्वान किया साथी अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने की बात कही। Post navigation शारदा विद्या मंदिर में विद्यार्थियों ने मनाया दीपावली उत्सव कई वर्षों से फरार चल रहे ईनामी आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, जिले के थानों के अलावा गुजरात में भी दर्ज है प्रकरण