झाबुआ। आज विद्यालय में दीपावली  उत्सव बडे ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जैसे पूजन की थाली, दीया एवं गुल्ल्क की सजावट एवं साथ ही रंगोली प्रतियोगिता भी की गई जिसका विषय मतदान जागरूकता था। विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यालय के  विद्यार्थियों द्वारा ही वैदिक मंत्रोचार के साथ लक्ष्मी्पूजन करवाया गया एवं सभी विद्यार्थियों ने  आतिशबाजी का आनंद उठाया व एक-दूसरे को दीपावली की  शुभकामनाएं दी। संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य  एवं उपप्राचार्य मकरंद  आचार्य  के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *