जितेंद्र वाणी, नानपुर पत्नी ने पति को मौत मौत के घाट उतार दिया। घटना नानपुर पुलिस थाना अंतर्गत सेज़गाव नदी पार फलिये की है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात दरसिंह पिता शंकर अपने घर पर सोया हुआ था। तभी उसकी पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार छत पर सोए दर सिंह को पत्नी ने पहले छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद उस पर लट्ठ और पत्थर से वार किए। जिससे नरसिंह की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पत्नी अपने बच्चों को लेकर फरार हो गई। गुरुवार सुबह मृतक के काका हरसिंह ने दर सिंह का खून से लथपथ शव देखा और नानपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पांच बेटी और एक बेटा है। Post navigation सड़क पर बह रहा गंदा पानी, कई बार शिकायतें की निराकरण नहीं हुआ, जनपद सीईओ ने एक महीने में निराकरण का आश्वासन दिया स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक में से अनाज के कट्टे चोरी कर रहे चोर