भूपेंद्र नायक, पिटोल 24 घंटे पूर्व तालाब में डूबे युवक का अब तक पता नहीं चला है। गोताखोर की टीम लगातार उसे खोजने का प्रयास कर रही है। उधर, युवक का पता नहीं चलने से परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर के पास में बने तालाब में नहाने गया युवक अर्जुन पिता श्यामजी गुंडिया की डूब गया था। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ की टीम कल दोपहर 2 बजे से उसकी तलाश कर रही है। लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। एसडीआरएफ की टीम के साथ आसपास के ग्रामीण भी अपने स्तर से तालाब में अपने अनुभव के अनुसार गोताखोरी कर पानी में अर्जुन की तलाश कर रहे हैं। Post navigation एमपी-गुजरात की बार्डर पर पकड़ाए ₹ लाखों रुपए की चांदी के आभूषण … एसडीआरएफ की टीम के जाते ही तालाब ने उगला युवक का शव, दो दिन से चल रहा था रेस्क्यु ऑपरेशन