सलमान शैख @ झाबुआ Live आज फिर पेटलावद में नकली चांदी गिरवी रखने का मामला सामने आया है। यह मामला नगर के झंडा बाजार में हुआ। लोगो की सूचना पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगो को हिरासत में लिया है। हालाकि पुलिस ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह गिरोह चांदी गिरवी रखने के लिए नगर के झंडा बाजार में एक दुकान पर पहुंचे थे, ये जो चांदी गिरवी रख रहे थे वो नकली थी। गिरोह में शामिल लोग मेघनगर के बताए जा रहे है। इससे पहले भी नकली चांदी गीरवि रखने का मामला नगर में सामने आया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। Post navigation श्री सोमनाथ शिव महापुराण कथा: 13 जुलाई से धर्मनगरी पेटलावद में बहेगी की धर्म की गंगा, कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत दीवार में सेंध लगाकर अज्ञात बदमाशों ने इस गांव में बोला धावा, नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ …