बीती रात पेटलावद के ग्राम बावड़ी में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश यहां रहने वाले ग्रामीण भारत पिता वेश्या बिलवाल के घर पर दीवार में सेंध लगाकर घुसे और घर में रखे जेवरात और नकदी माल पर हाथ साफ कर लिया। बताया जा रहा है यहां से बदमाश करीब 1 किलो चांदी और 40 हजार रुपए नकदी ले भागे। घटना का पता ग्रामीण भारत को सुबह चला। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने टीम भेजकर मौके पर जांच की और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। Post navigation क्या पेटलावद में सक्रिय है नकली चांदी वाले गिरोह, एक और मामला आया सामने 9 अगस्त को पेटलावद कॉलेज ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन जयस की बैठक सम्पन्न