शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं”मतदाता जागरूकता” कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया , जिसमें संस्था के प्राचार्य डॉ रविंद्र सिंह के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के द्वारा बहुत ही उत्साह के साथ में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए नारे लगाए गए! मतदान जागरूकता रैली को सफल बनाने के लिए मतदाता कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो विजय चौहान, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो मुकेश बघेल, डॉ धूल सिंह खरत , प्रो मुकेश सूर्यवंशी, प्रो संजय खांडेकर , प्रो जितेंद्र नायक, क्रीड़ा अधिकारी श्री कोमल बारिया आदि का विशेष योगदान रहा एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रविंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया , जिसमें महाविद्यालय की छात्रा नीलम रावत ,राजेश कोचर, महेश मकोडिया, विनोद गुड़िया, प्रियंका डिंडोर, गोलू ,शीतल सोलंकी आदि के द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया! उक्त कार्यक्रम में,प्रो करिश्मा आवासे, प्रो पूजा जैन आदि का सहयोग सराहनीय रहा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *