जितेंद्र वर्मा, जोबट आज जोबट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में घोष की धुन पर स्वयंसेवक ने कदम से कदम मिलाकर कदमताल किया। लोगों ने स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्र स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकला गया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शनिवार को जोबट शहर में पथ संचलन निकाला। जगह-जगह लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।शिवालय मैदान के परिसर में स्वयं सेवक एकत्र हुए वह शिवालय मैदान से पथ संचलन शुरू किया। जो कुम्हारवाडा, मस्जिद मोहल्ला, इस्लाम पुरा, अटल चौराहा, लक्ष्मीगंज, राम मंदिर सुभाष मार्ग, गांधी चौक, कृष्ण चौपाटी, श्री राम आचार्य मार्ग, चर्च गली, गणेश मंदिर चौराहा, बड़ा बस स्टेशन, खट्टाली रोड, मछली बाजार तिलक मार्ग, हनुमानगंज, छोटा नाका, वह शिवालय मैदान पहुंचकर समापन हुआ। पथ संचलन में मुख्य अतिथि राजेंद्र सोनी, वक्त अनिल जी परमार जिला प्रचारक अलीराजपुर,वह खंड कारवां योगेंद्र श्रीवास्तव वे बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। पथ संचलन में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों को देखकर पथ संचलन देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े रहे। इस बीच स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। Post navigation आचार संहिता के दौरान पुलिस ने 1 लाख 60 हजार रुपए की अवैध शराब पकड़ी मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन; बड़ी संख्या में शामिल हुए विद्यार्थी…