अंतरवेलिया। कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के झायड़ा ग्राम के ग्रामीणों ने आज दोपहर अंतरवेलिया पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। ग्रामीण अपने साथ एक बच्चे को भी लेकर आए हैं जो घायल स्थिति में है। बताया जा रहा है इस बच्चे के साथ बीते दिनों एक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें मामला पुलिस ने दर्ज किया था। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Video-2023-12-22-at-4.31.13-PM.mp4 ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मध्यस्तता करके 40 हजार रुपए इलाज के लिए दिलाए थे। लेकिन इससे ज्यादा राशि इलाज पर खर्च हो गई और बच्चे की सेहत में सुधार नहीं हो रहा है। इलाज की पूरी राशि दिलाए जाने और कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर ग्रामीण घायल बच्चे को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे और चौकी का घेराव कर लिया। करीब दो घंटे से ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर रखा है। पुलिस का कहना है हमने विधि अनुसार मामला दर्ज कर लिया है। उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे। Post navigation उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा, फूंका पुतला विश्वविद्यालय में अब किसी भी प्रकार की बैठक में डिस्पोजल का उपयोग नहीं होगा