जितेंद्र वाणी, नानपुर भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव 13 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। जिसके परिप्रेक्ष्य में नानपुर पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष में वाहन रैली निकाली गई। थाना प्रभारी नेपाल सिंह चौहान ने बताया पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में वाहन रैली पुलिस थाने से प्रारम्भ होकर स्कूल चौराहे मोरासा रोड दरगाह मोहल्ले से बड़चोक राम मंदिर बस्टेशन से होकर थाना परिसर में समापन हुई इसमें पुलिस कर्मियों के अलावा शांति समिति ग्राम सुरक्षा समिति के साथ प्रेस क्लब के सदस्यों सहित ग्रामवासी भी शामिल हुए। थाना प्रभारी ने सभी को शुभकामनाएं भी दी। Post navigation राठौड़ समाज ने ड्रेस कोड में बग्गी के साथ निकाली शोभायात्रा स्वतंत्रता दिवस पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण