आलीराजपुर। शासकीय महाविद्यालय भाबरा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण व राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियर्स द्वारा रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ एस एस डोडवे द्वारा इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाये रखने के हेतु शपथ दिलाई गयी। उसके पश्चात रन फ़ॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ व विद्यार्थीयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। NSS नोडल अधिकारी प्रो नीलेश परमार द्वारा बताया गया कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, अतः कार्यक्रम का आयोजन NSS गतिविधीयों अंतर्गत किया जा रहा है। Post navigation नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित जिला कांग्रेस द्वारा आवश्यक बैठक 5 नवंबर को, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देंगे मार्गदर्शन