जितेंद्र वर्मा, जोबट

जोबट  विधानसभा  चुनाव में आज नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया। निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए 5 चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। इसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों विशाल रावत भारतीय जनता पार्टी से सिंबल कमल का फूल वह सेना महेश पटेल को  हाथ का पंजा पार्टी का सिंबल मिल गया। इसके अलावा अन्य दल मोहनसिंह निगवाल भारतीय सामाजिक पार्टी (गोभी का फूल), अजनार सुरपाल सिंह निर्दलीय (गैस की टंकी), डावर रिंकुबाला निर्दलीय (ऑटो रिक्शा ), दिलीपसिंह भूरिया निर्दलीय ( कांच का गिलास), माधोसिंह डावर निर्दलीय (नारियल फॉर्म ) चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। चुनाव चिह्न के आवंटन के साथ ही मैदान में उतरे दावेदार पूरी ताकत से मतदाताओं को रिझाने में जुटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *