जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर में कल देर शाम को मोटरसायकल से घर जा रहे सुमला पिता मंगलिया डावर निवासी मोरिफलिया को अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वहीं ग्राम खरपाई निवासी प्रकाश पिता भगत भी बाइक की टक्कर से गम्भीर घायल हो गया। जिसका जिला हॉस्पिटल पर इलाज जारी है ।

दरअसल, खण्डवा बड़ोदा कुक्षी अलिराजपुर  टोल प्लाजा के कुछ ही दूरी नानपुर जामोद पेट्रोल पंप के सामने रोड की साईट  व गड्ढों की वजह से आये दिन दुर्घटना का इजाफा हो रहा है। टोल कम्पनी मेंटेनेंस के मामले में सिर्फ कागजी कार्रवाई कर दिखावा कर रही है। मुख्य मार्गो की सड़को पर बारिख गिट्टियां आने से बाईक सवारों आये दिन स्लीप होकर हुए हाथ पैर  टूट रहे है। मृतक का पीएम जिला मुख्यालय पर किया गया। वही ग्रामीणों ने सड़क को दुरस्त व साइट पट्टी गद्दों को भरवाने की मांग। टोल मेंटेनेंस अधिकारी विनोद से बात की तो बताया एक हफ्ते के अंदर ही सड़को पर बारिख मिट्टी को हटाया जाएगा।

सज्जनसिंह मोर्य समाजसेवी नानपुर से अलिराजपुर से चांदपुर तक सड़को पर गड्ढे व साइट पट्टी खराब पड़ी है आने वाले दिनों नवरात्रि पर गुजरात पावागढ़ जाने वाले यात्रियों का भी इस सड़क से होकर जाना है। टोल टैक्स के जिमेदारो को जल्द सड़क के गड्ढे भरने का काम करना चाइये जिससे वहान चालको को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *