भूपेंद्र नायक, पिटोल

बैतूल अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिटोल से 7 किलोमीटर दूर मौद खाखरा गांव में कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के गांव तलावली एवं मोखड़ा के एक ही परिवार के लोग काम के लिए अहमदाबाद गुजरात जा रहे थे तभी रात्रि 8:30 बजे गाड़ी के ड्राइवर मौद खाखरा गांव के रोड किनारे गाड़ी खड़ी करके ड्राइवर पेशाब करने गया। तब पीछे से तेज गति से आ रहा है अज्ञात वाहन ने खड़ी कार GJ01 RJ 2354 में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार का पिछला एवं साइड का भाग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। एक महिला सन्नू भाई पति नान सिंह निनामा निवासी तलावली कल्याणपुर की मृत्यु हो गई।

जैसे ही दुर्घटना की सूचना पुलिस चौकी पिटोल को मिली पुलिस चौकी प्रभारी पल्लवी भाभर द्वारा 108 एम्बुलेंस एवं अपने स्टाफ के साथियों को भेजकर सभी घायलों को जिला अस्पताल झाबुआ भेजा गया। पुलिस की सूचना के अनुसार यह सभी लोग गुजरात अहमदाबाद काम के लिए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार गाड़ी को टक्कर मरने वाला वाहन फरार हो गया। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ये हुए घायल

विजय पिता केगू मकोडिया गांव मोखडा, शैंपू पिता नान सिंह निनामा तलावली l, मीरा पति विजय मकोडिया गांव मोखडा दिव्या पिता रामू भाबर गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा और भी घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए पिटोल चौकी से ए एस आई सुर सिंह चौहान प्रधान आरक्षक दिलीप डावर आरक्षक अजीत आरक्षक अन सिंह भूरिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *