दीपेश प्रजापति @ झाबुआ

विगत 3 दिनों से झाबुआ जिले के Watsapp ग्रुपों में एक वीडियो वायरल है जिसमें एक निर्माणाधीन रेलवे ट्रेक पर एक टाइगर टहलता दिखाई दे रहा है .. वायरल मैसेज में इस टाइगर को पिटोल के समीप टहलता हुआ बताया जा रहा है ..हमने जब इस वीडियो की पड़ताल की तो कुछ ही घंटों में हकीकत सामने आ गयी .. दरअसल यह वीडियो पिटोल का नहीं है बल्कि मध्यप्रदेश के सिवनी इलाके का है और जिस ट्रेक पर यह टहल रहा है वह जबलपुर – गोंदिया रेल्वे ट्रेक निर्माण के दौरान का है और वीडियो विगत वर्ष का बताया गया है झाबुआ के वन‌ विभाग ने भी 6 घंटे की सर्चिंग के बाद वीडियो जबलपुर – गोंदिया रेल्वे ट्रेक के होने की पुष्टि कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *