नवनीत त्रिवेदी / गौरव कटकानी @झाबुआ

झाबुआ शहर से 8 किलोमीटर दूर इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलाराम ढाबे के सामने की पहाड़ी के पीछे उस समय सनसनी फैल गई जब कुछ ग्रामीणों  को एक अज्ञात व्यक्ति की जली हुई लाश दिखायी दी,  ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, एसडीओपी बबीता बामनिया, झाबुआ थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह काली देवी थाना प्रभारी हीरूसिंह रावत दल – बल के साथ पहुंचे, फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच कर शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, अज्ञात लाश तकरीबन जली हुई है। खबर लिखे जाने तक लाश की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *