मयंक विश्वकर्मा@ आम्बुआ आम्बुआ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देकालकुआं के पूर्व सरपंच ग्राम बावड़ी निवासी ढुडिया कीकरियां (भील) का लड़का खामूसिंह (20) वर्ष 14 अप्रैल को अपने साथियों के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया था जहां वह गहरे पानी में डूब गया था आज 15 अप्रैल की शाम स्वयं पानी के ऊपर आ गया उसके पूर्व पुलिस बचाव दल ने मोटर बोट के माध्यम से घंटों शव को ढूंढने का प्रयास किया मगर शव नहीं मिला जल की प्रकृति होती है कि वह अपने भीतर लाश को अधिक समय तक नहीं रखता है इसी प्रकृति के कारण खामूसिंह का शव शाम लगभग 6:45 बजे पानी से बाहर पहले सिर दिखाई दिया उसके बाद उसे बाहर निकाला गया शव का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है रात्रि हो जाने के कारण शव परीक्षण चिकित्सक करते हैं या नहीं यह बाद में पता चल पाएगा घटना की जानकारी घटनास्थल से लौटने के बाद थाना प्रभारी दिलीप सिंह चंदेल द्वारा दी। पुलिस सक्रियता के साथ दिनभर घटनास्थल पर मौजूद रही। Post navigation मछली पकड़ने गया युवक तालाब में डूबा शव की तलाश जारी ग्राम झीरण में जल संकट गहराया जल जीवन मिशन योजना अधूरी