झाबुआ। समाजवादी चिंतक और मामा बालेश्वर दयाल के अनुयायी मोहनलाल माहेश्वरी का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे अटल कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित उनके निवास स्थान से निकलेगी। मोहनलाल माहेश्वरी के निधन पर माहेश्वरी समाज के साथ ही अन्य समाज के सदस्यो ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। Post navigation धूमधाम से मनाया जाएगा महाराणा प्रताप जन्मोत्सव, आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन … योग और ध्यान से निखरता है , मनुष्य का व्यक्तित्व – प्रीति त्रिवेदी