जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर में श्रावण माह के अंतिम सोमवार को प्रतिवर्ष अनुसार शिवडोला समिति की ओर से विशाल शिव डोला निकाला गया। इसमें झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

नासिक ढोल, बजरंग बली, शिव पार्वती, भूतो की झांकी आकर्षण का केंद्र रही रही। समिति के सदस्यों ने बताया कि श्री राम मंदिर से दोपहर 3 बजे जुलूस निकला जो बड़चोक मस्जिद मोहल्ले हुसैनी मोहल्ले बस्टेशन केबी रोड होते हुए नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचा, जहां विशाल आरती के बाद जुलूस का समापन किया गया। जुलूस का जगह जगह स्वागत किया। मिठाई और प्रसादी वितरण किया गया। थाना प्रभारी नेपालसिंह भी पुलिस टीम के साथ जुलूस में निगरानी व ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए नजर आए। यहां हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम समाज की ओर से भी इस शिवडोला यात्रा का फूलो से स्वागत किया। सभी को गले मिलकर बधाई भी दी।

आयोजन में सोनू सेन, धीरज वाणी, प्रीतेश प्रजापत, श्याम राठौड़, रितेश सेन, भारत वर्मा, गौरव वाणी, अमित वाणी, डिम्पू राठौड़, अंकित वाणी, ललित वाणी, हिमांशु वाणी, लक्की राठौड़, हितेंद्र माली जयदीप सतीश माली मुकाम मोर्य जितेंद्र वाणी राज अर्जुन मोर्य विजय वाणी प्रवीण वाणी अखिलेश वाणी का सहयोग रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *