आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इसके चलते पुलिस सुरक्षा को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुूस्तैद है। इसी कड़ी में शनिवार शाम को एसडीओपी नीरज नामदेव, थाना प्रभारी गोपाल परमार, नायब तहसीलदार रानू माल ने चुनाव शांतिपूर्ण और निर्भीक रूप से कराने के लिए चंशेआ नगर में फ्लेग मार्च निकाला। पुलिस जवानों व सीआरपीएफ के बल ने पूरे नगर में भ्रमण किया। इस दौरान गिरधावर अजय भिंडे, चंशेआ नगर पटवारी भुरसिंह डावर, नगर परिषद सीएमओ भी मौजूद थे। Post navigation जंगल में मिला नाबालिग और युवक का शव, पुलिस मौके पर पहुंची अपने चहते नेता को टिकट नहीं मिला तो माधोसिंह डावर के निवास पर एकत्रित हुए समर्थक, चुनाव लड़ने का बनाया दबाव