आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर प्रेम-प्रसंग के चलते एक नाबालिग और युवक ने जहरीली दवाई पिकर आत्महत्या कर ली। चंद्रशेखर आजाद नगर से करीब डेढ़ किमी दूर आमखूंट रोड पर जंगल के बीच एक नाबालिक और युवक का शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी चंद्रशेखर आजाद नगर गोपाल परमार ने बताया नाबालिग कन्या स्कूल चंशेआ नगर की छात्रा थी। बालिका घर से स्कूल का कहकर निकली थी। लेकिन घर नहीं पहुंची। शनिवार को उसका शव आमखूंट रोड पर जंगल के अंदर मिला। युवती के साथ हितेश बामनिया निवासी चंशेआ नगर वार्ड 11 कुक्षी का शव भी पड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार दोनों ने जहरीली दवाई पिकर आत्महत्या की। पुलिस मौके पर पहुंची तो उनके आसपास मोबाइल, चश्मा, स्कूल बैग भी मिला। थाना प्रभारी परमार ने बताया प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का लग रहा है। उन्होंने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। Post navigation महाविद्यालय में मेरी माटी मेरा देश के अंतगर्त फिट इंडिया दौड़ का आयोजन पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च, पूरे नगर में किया भ्रमण