थांदला। नगर कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने तथा सामाजिक सद्भाव के साथ सामाजिक सौहार्द वातावरण बना रहे जिसे लेकर पूरे प्रदेश में फ्लैग मार्च निकाला गया इसी संदर्भ में आज थांदला नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया फ्लैग मार्च में विशेष रुप से जिले के पुलिस अधीक्षक आगम जैन ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रविंद्र राठी ,थाना प्रभारी कैलाश चौहान, के साथ पुलिस जवान ने दल बल के नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया । पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि पूरे प्रदेश में फ्लैग मार्च निकाला गया है फ्लैग मार्च निकालने का आशाय यही है कि नगर में सौहार्दपूर्ण सद्भावना के साथ स्वच्छ वातावरण बना रहे एवं नगर में पूर्णरूपेण शांति होकर भयमुक्त का वातावरण निर्मित रहे। फ्लैग मार्च के दौरान एसपी आगम जैन द्वारा कई नागरिकों ,दुकानदारों, वाहन चालकों से भी चर्चा की । फ्लैग मार्च स्थानीय थाना परिसर से प्रारंभ कर पूरे नगर के विभिन्न इलाकों से निकाली गई, अक्सर फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकाला जाता है परंतु इस बार नगर के संवेदनशील क्षेत्र एवं पद्मावती नदी के समीप रपट , ऋतुराज कॉलोनी, रघुनंदन मार्ग से भी फ्लैग मार्च निकाला गया। Post navigation कांग्रेस ने हनुमान चालीसा का पाठ कर भाजपा और बजरंग दल के लिए मांगी सद्बुद्धि Next Post