थांदला। जबलपुर कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले की निंदा करते हुए थांदला में शहर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अष्ट हनुमान मंदिर बावड़ी मंदिर पर आयोजित सद्बुद्धि हनुमान चालीसा पाठ का उद्देश्य बजरंग दल और भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सद्बुद्धि प्रदान करना था। जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद चौहान और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया ने बताया कि जबलपुर कांग्रेस कार्यालय पर बजरंग दल और बीजेपी के कतिपय कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ की गई। उक्त कृत्य भाजपा की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। साथ ही लोकतांत्रिक देश में यह अपराध की श्रेणी में आता है। बजरंग दल, बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सद्बुद्धि देने के लिए शनिवार की देर शाम बावड़ी मंदिर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अवसर पर हरीश पांचाल, श्रीमंत अरोरा, लाला नागर, अशोक मोरिया, श्याम मोरिया, तन्मय पाठक, आयुष भट्ट, मनीष सोनी, आशीष कटारा आदि उपस्थित थे। Post navigation दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का मध्यप्रदेश के 244 किलोमीटर के हिस्से का शीघ्र होगा शुभारंभ : सांसद गुमान सिंह डामोर पुलिस प्रशासन ने नगर में निकाला फ्लेग मार्च