रितेश गुप्ता, थांदला तारीख 6 मई 2023 बरोज़ शनिवार को जमातखाना में हजयात्रियों के लिए हज तरबियती कैंप का आयोजन किया गया। हज ट्रेनर मुबारिक इंदौर ने हज और उमराह से संबंधित सभी अरकान बताएं और अच्छी तरह से समझाया। हज अदायगी का सही तरीका हज उमराह के मसाईल किस मुकाम पर क्या एहतियात बरतना चाहिए और किन-किन मुकामात पर दुआएं कुबूल होती है। महिलाओं के लिए खास मसाईल और पाबंदियां सफा मरवा की सही का तरीका शैतान को कंकरी मारने का तरीका व दीगर बहुत सी मालूमात तफ्सील से बताई। इस मौके पर सैयद रियाज भाई ,अब्दुल समद खान, शाहिद निजामी, सईद खां, मुस्तकीम भाई , अमजद ठेकेदार, नईम शेख,हारून खत्री मौजूद रहे सैयद रियाज भाई ने तरबियती कैंप में आने के लिए सभी का शुक्रिया अदा करें। Post navigation पुलिस प्रशासन ने नगर में निकाला फ्लेग मार्च मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत