झाबुआ डेस्क। ग्रामीण वृद्ध महिलाओ को कम्बल वितरण के तीसरे चरण में ग्राम मोहनपुरा की दस ग्रामीण वृद्ध महिलाओ को कम्बल ओढ़ाये गए। वृद्ध जरूरत मंद महिलाओ ने कार्य से खुशी जाहिर करते हुए संकल्प ग्रुप की बहनो को आशीर्वाद दिया। प्रथम व द्वितीय चरण में भी संकल्प ग्रुप की बहनो ने अन्य गांवों मे वृद्ध महिलाओं को कम्बल ओढ़ाये थे। ग्रुप की भारती सोनी ने बताया इस कड़ाके की ठण्ड में जरा सा भी सुकून इन बहनो को मिले तो संकल्प परिवार की साधना को बल मिलता है। ऐसे ही कार्य होते रहे चाहिए। इस कार्य में ज्योति त्रिवेदी, सविता गुप्ता, आशा त्रिवेदी, देवकन्या सोनगरा व अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। Post navigation श्रीमति हंसमुख बेन का 84 वर्ष की आयु में निधन , शोक की लहर उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा, फूंका पुतला