दीपेश प्रजापति, झाबुआ अपने पोते के साथ टहलने निकले वृद्ध के गले से चेन झपट कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद लोगों में भय व्याप्त है। वारदात ग्राम पारा में हुई। लकवा बीमारी से ग्रसित शिक्षक शंकर लाल गहलोत रोज की तरह शनिवार को अपने पोते का सहारा लेकर झाबुआ पारा रोड पर टहलने निकले थे, तभी शनि मन्दिर के गेट के सामने मोटर सायकिल सवार दो बदमाश आये और गहलोत के गले से दो तोले की सोने की चेन झपट्टा मार कर खींच ले गए। यह घटना आसपास लगे सीसी टीवी कमरे मे कैद हो गई । गहलोत ने उक्त घटना की रिपोर्ट पुलिस चौकी पारा दर्ज करवाई है । चौकी प्रभारी नरेन्द्र सिह राठौर ने बाताया की मामले को दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशो की तलाशी शुरु कर दी हैं। Post navigation झाबुआ की डिजाइनर ने मुंबई के फैशन शो में की सहभागिता प्रधान आरक्षक ने हवाई पट्टी पर पेड़ के फंदे पर लगाई फांसी लगा कर की आत्महत्या, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस..