जितेंद्र वाणी, नानपुर

अलिराजपुर जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत नानपुर जो हमेशा घटिया निर्माण और अनियमितताओं के कारण चर्चा में रहती है। हाल ही में ग्राम में नालियों के निर्माण व गांव की सफाई न होने की खबर प्रकाशित होने के बाद अब ग्राम पंचायत के उप सरपंच के वार्ड का ही मामला संज्ञान में आया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ने वार्ड क्रमांक एक में मालवी के यहां से इमलीपुरा न्याज मोहम्मद तक सड़क व नालियों के निर्माण से लाखों रुपये निकाल कर किया गया था। 14 वित्त आयोग से राशि भी निकाल ली गई थी इस सड़क को जब मोहल्ले वासियो से पूछा गया व स्थिति देखी तो वहाँ न तो सड़क बनी हुई थी न नालियां जब जनता परेशान होकर समस्या बढ़ने लगी तो जो कागजो में बनी हुई सड़क थी। उसी को उखाड़ के सिर्फ सरकारी खजाने को डकारने के लिए अब उसी सड़क को तोड़ कर नालियों का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में इन नालियों का भूमि पूजन पूरे  जनपद अधिकारियों की मौजूदगी में धूमधाम से सरपंच सकरी समरथ सिंह मोर्य उप सरपंच मीनाक्षी जितेंद्र वाणी के द्वारा किया गया था। 

अब सवाल यह बनता है कि जब सड़क व नालियों की रिपीएयर के लिए जिम्मेदार ग्राम पंचायत समिति को काम करना था उस सड़क को फिर से उखाड़ के नई नालियों का निर्माण कैसे किया जा रहा है। जो कई प्रश्न खड़े कर रहे है। जबकि गांव के मुख्य मार्ग सड़क की नाली लगभग 2 वर्षो से टूटी हुई पड़ी है उसको नई बनाने के लिए नियम को बताया जा रहा है। इसको अभी कुछ समय पहले बनाया था उस की निर्माण की अवधि अभी पूरी नही हुई है उसके लिए जिसने भी बनाई थी वह इसके लिए रिपेयर करेंगे। 

मामले में जब ग्राम पंचायत सचिव बहादुर सिंह से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया मुझे नहीं मालूम है, आज जनपद कार्यालय जा रहा हूं वहां देखता हूं। यदि नालियों के लिए लाखों की सड़क उखाड़ी गई है तो यह गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *