जितेंद्र वाणी, नानपुर

नानपुर थाना अंतर्गत ग्राम मोरिफलिया में एक लकड़बग्घा मृत अवस्था मे खंडवा वडोदरा रोड पर जैन मंदिर के आगे मिला। नानपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम नही पहुची थी। लकड़बग्घा को मौत दुर्घटना में हुई या हत्या है यह जांच का विषय है।

गौरतलब है की पिछले वर्ष ग्राम मोरिफलिया में एक लकड़बग्घा की लाश मिली थी। तब जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण उसके नाखून, पूछ व दांत कोई अज्ञात बदमाश निकाल ले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *