जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर के व्यापारी के खाते से 55400 रुपए निकलने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारी ने ना तो किसी को ओटीपी की जानकारी दी और ना ही उसके पास कोई फ्रॉड करने वाला का फोन आया। जैसे ही रुपए निकलने का मैसेज व्यापारी के पास आया उसने तुरंत बैंक शाखा जानकारी दी। एसपी को भी आवेदन दिया है। खंडवा-वड़ोदरा स्टेट हाईवे पर आलीराजपुर रोड पर गोपाल वाणी हार्डवेयर की दुकान संचालित करते हैं। उनका खाता एचडीएफसी बैंक आलीराजपुर शाखा में है। उन्होंने बताया 28 नवंबर को दोपहर 12.45 बजे उनके खाते से राशि निकल गई, यह राशि उन्होंने नहीं निकाली थी। जब मोबाइल पर मैसेज आया तो वे तुरंत आलीराजपुर गए और बैंक शाखा जाकर सूचना दी। बैंक से उन्हें बताया कि उनके खाते से कोटक महिंद्रा बैंक की अहमदाबाद शाखा के खाते में राशि ट्रांसफर हुई है। उन्होंने मांग की कि तत्काल कोटक महिंद्रा बैंक के संबंधित खाते पर राशि निकालने पर रोक लगाई जाए। साथ ही बैंक से तत्काल राशि पुन: उनके खाते में डालने की मांग की गई। इसकी शिकायत वाणी ने सायबर सेल से भी की है। इसके अलावा नानपुर पुलिस थाने पर भी आवेदन दिया है। उधर, इस तरह अचानक राशि निकल जाने से अन्य व्यापारियों में भी डर का माहौल है। Post navigation पहले लाखो रुपए निकालकर बनाई सड़क, फिर सड़क तोड़कर बना रहे नाली, शासन से मिली राशि में लगा रहे है बट्टा, पढ़िए पूरा मामला मोटर पम्प चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, कृषि प्रयोग में लाई जाने वाली चोरी की गई 9 मोटर पम्प भी जब्त