जितेंद्र वाणी, नानपुर
मोटर पंप चोरी करने वावले आरोपियों को नानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों लगातार क्षेत्र में मोटर पंप चोरी की वारदात सामने आ रही थी। इसके बाद नानपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपियों को पकड़ लिया। क्षेत्र मे किसानों की कृषि उपयोग मे लाई जानें वाली मोटर पम्प चोरी की वारदात होना पुलिस के लिये गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण विषय था। 

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के द्वारा किसानों की मोटर पम्प की घटना को बहुत ही गंभीरता से लेते हुये घटना को अंजाम देनें वाले अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर सखाराम सेंगर व एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नानपुर उप निरीक्षक नेपालसिंह चौहान के नेतृत्व चोरी गई विधुत जल मोटर की वारदातों में संलिप्त  अज्ञात अपराधियों की धरपकड हेतु 2 अलग-अलग टीमो का गठन किया गया । 

गठित टीमो के व्दारा एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव के मार्गदर्शन मे क्षैत्र में लगातार भ्रमण कर संदेहियों से पूछताछ संबंधी कार्यवाही घटना दिनांक से ही लगातार जारी रखी, जिसके परिणामस्वरूप सुनिल उर्फ सुनिया पिता मुकाम देवडा भीलाला उम्र 19 वर्ष निवासी खण्डाला देवडा फलिया का संदिग्ध होनें से सख्ती एवं बारीकी से पूछताछ करने पर सुनिल के द्वारा एक नाबालिग सहित 2 अन्य आरोपियों के द्वारा मिलकर थाना नानपुर क्षेत्र के ग्राम मौरासा, नानपुर मोरी फलिया, खण्डाला, फाटा एवं भाणारावत से विधुत जल मोटर चुराना बताया । आरोपी सुनिल की निशादेही पर अन्य आरोपी जामसिंह पिता हजरिया बघेल जाति भील उम्र 20 वर्ष निवासी मोरासा तालाब फलिया, महेश उर्फ सुरेश पिता ईडला तोमर भिलाला उम्र 25 वर्ष निवासी मोरासा ठाकुर फलिया एवं एक नाबालिग आरोपी को को गिरफ्तार कर लाखो रूपये की कुल 9 विधुत जल मोटर बरामद कर आरोपियों को नानपुर पुलिस टीम के द्वारा माननीय न्यायालय मे पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।

उक्त चोरी में संलिप्त आरोपीयों से चोरी की गई विधुत जल मोटर जप्त कर करने मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री नीरज नामदेव, थाना प्रभारी नानपुर उप निरीक्षक नेपालसिंह चौहान, उनि मायाराम मावी, सउनि बाबुलाल गेहलोत, सउनि. मंजितसिह, सउनि नरसिह सेंचा, प्रआर. 154 संजय , प्रआर. 352 सुरेश कन्नौज, प्रआर. 395 प्रदीप, प्रआर. 09 मनोज, आर.197 धनसिह, आर. 82 मनीष, आर. 08 राकेश, आर. 452 विनोद, आर. 412 छन्नु, महिला प्रआर. 310 लता, महिला आर. 512 रीना, चालक आर. 560 रघुवन, का सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *