मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ तथा समीप ग्राम बोरझाड़ में कई विद्युत पोल झुक रहे हैं तो एक पोल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर झुका दिया है यह पोल किसी दिन दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। हमारे संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार आम्बुआ कस्बे में वार्ड क्रमांक 2-3 के बीच निवासरत गोपाल कन्हैयालाल राठौर तथा फखरुद्दीन बोहरा के घरों के पास खड़ा विद्युत पोल एक और झुक रहा है तथा वह भवन के उपरी मंजिल के समीप दिखाई दे रहा है इसी तरह समीप ग्राम बोरझाड़ में पेट्रोल पंप प्रांगण में सड़क किनारे स्थित लोहे का पोल जिस पर हैवी लाइन के तार जा रहे हैं को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार देने के कारण यह पोल नीचे से धनुष के आकार में टेढ़ा हो गया है जो कि दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है इसी तरह कस्बे में कई सीमेंट पोल ऐसे है जो की बहुत घटिया स्तर के लगाए गए हैं देखने में ही कमजोर दिख रहे हैं यह पोल कभी भी दुर्घटना का सबक बन सकते हैं विद्युत विभाग को अभिलंब ध्यान देना जरूरी माना जा रहा है। हमारे घर के पास खड़ा पोल झुक गया है तथा मकान की उपरी मंजिल के समीप आ गया है दुर्घटना का भय बना हुआ है। गोपाल राठौर एवं फखरुद्दीन बोहरा निवासी मेरे घर के सामने लगा बिजली का पोल झुक गया है जिससे बड़ी दुर्घटना का भय बना हुआ है। भरत महेश्वरी पंच ग्राम पंचायत आम्बुआ Post navigation करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित की आम्बुआ से आलीराजपुर तक का सड़क मार्ग जर्जर हालत में