जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर। जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में एक तरफ भाजपा विकास यात्रा निकाल रही है वहीं गांव की यह हालत है कि न तो नानपुर स्वस्थ केंद्र में 4 माह से कोई डॉक्टर है न आम जनता की सुरक्षा है। आज एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से अनस पिता वसीम खान उम्र 15 वर्ष की मौत हो गई। हादसा खंडवा बड़ोदा रोड पर स्कूल तिराहे से आगे हुआ। समय पर इलाज नहीं मिलने से मुस्लिम समाज में भी आक्रोश है। उन्होंने जिला प्रशासन को खोटी खोटी सुनाई। उधर, घटना के बाद ट्रैक्टर वहीं छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना है घटना आधे घंटे पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची थी। Post navigation पहली बाइक का अब तक पता नहीं चला दूसरी भी चोरी हो गई भगोरिया हाट में ग्रामीण व्यापारियों से ग्राम पंचायत में की अवैध वसूली